

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The young and cool gang of ‘Don’t Be Shy’ shows off a new look; Alia Bhatt shares the poster.
मुंबई। आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाइ’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में फिल्म की लीड गैंग की यंग एनर्जी, कूल केमिस्ट्री और बेफिक्र अंदाज की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार और बड़े होने के दौरान आने वाली उलझनों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
कमिंग-ऑफ-एज रोमांस ‘डोंट बी शाइ’ में आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में युवाओं की जिंदगी, रिश्तों और भावनाओं को हल्के-फुल्के और दिल छू लेने वाले अंदाज में पेश किया गया है।
फिल्म की कहानी श्रीति मुखर्जी ने लिखी है और वही इसका निर्देशन भी कर रही हैं। ‘डोंट बी शाइ’ को इटरनल सनशाइन प्रोड्यूसिंग के बैनर तले आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। वहीं ग्रिश्मा शाह और विकेश भुटानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।
फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। युवा कलाकारों के साथ अनुभवी चेहरों की मौजूदगी फिल्म को और खास बना रही है।
‘डोंट बी शाइ’ का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में होगा। फिल्म को दर्शक सिर्फ प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। यह फिल्म हिंदी भाषा में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ रिलीज की जाएगी।
आलिया भट्ट के नए पोस्टर शेयर करने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। अब नजर 25 सितंबर को होने वाले इसके प्रीमियर पर है।