

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Trump's stern warning to Iran escalates tensions, AI image of assault rifle sparks political storm
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के रिश्ते एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंचते दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अब ज्यादा समय नहीं है, समझदारी दिखाओ।
ट्रंप का सख्त संदेश अब भला आदमी बने रहने का समय खत्म, ईरान को दी चेतावनी
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ईरान को जल्द फैसला लेना होगा, क्योंकि वह लंबे समय तक नरम रुख में नहीं रह सकते। उन्होंने संकेत दिया कि अगर बातचीत आगे नहीं बढ़ी तो अमेरिका सख्त कदम उठा सकता है।उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को गैर परमाणु समझौते पर गंभीरता दिखानी चाहिए, लेकिन अब तक बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई है।
AI तस्वीर से बढ़ा विवाद ट्रंप ने पोस्ट की असाल्ट राइफल वाली तस्वीर
इस पूरे घटनाक्रम के बीच ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी एक AI जनरेटेड तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वे असाल्ट राइफल के साथ नजर आ रहे हैं।इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है और इसे उनके आक्रामक रुख का संकेत माना जा रहा है।
ईरान की भी चेतावनी नाकेबंदी का जवाब सैन्य कार्रवाई से दिया जाएगा
दूसरी ओर ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर उसके जहाजों या बंदरगाहों पर अमेरिका की ओर से कोई कार्रवाई की गई तो उसका जवाब सैन्य स्तर पर दिया जाएगा।
ईरानी अधिकारियों ने कहा कि देश नाकेबंदी जैसी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है और वैकल्पिक व्यापार मार्गों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
परमाणु मुद्दे पर गतिरोध बातचीत के बावजूद समाधान दूर
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है।ईरान ने अमेरिका को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें प्रतिबंध हटाने और वार्ता की बात शामिल थी, लेकिन ट्रंप प्रशासन इससे संतुष्ट नहीं दिख रहा है।
परमाणु ठिकानों पर नजर तनाव के बीच संवर्धित यूरेनियम का मुद्दा
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, ईरान के इस्फहान स्थित परमाणु परिसर में संवर्धित यूरेनियम मौजूद हो सकता है, जिसे हालिया हमलों में निशाना भी बनाया गया था।इस रिपोर्ट के बाद वैश्विक स्तर पर चिंता और बढ़ गई है।