

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Tumbbad: Fans bring the characters of Vinayak and Hastar back to life; Sohum Shah shares a video, fueling excitement for ‘Tumbbad 2’
मुंबई। सोहम शाह की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तुम्बाड’ का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में एक लोकल फैंसी ड्रेस परफॉर्मेंस में फैंस ने फिल्म के मशहूर किरदार विनायक और डरावने हस्तर का रूप धारण कर सभी का ध्यान खींचा। एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने भी इस खास परफॉर्मेंस का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
फिल्म ‘तुम्बाड’ के चाहने वालों ने अपने अनोखे अंदाज में इसके यादगार किरदारों को जीवंत कर दिया। लोकल कम्युनिटी की फैंसी ड्रेस परफॉर्मेंस में लोग विनायक, हस्तर और फिल्म में दिखाई गई देवी के रूप में नजर आए। इन किरदारों के लुक और प्रस्तुति ने फिल्म के प्रशंसकों को एक बार फिर इसकी रहस्यमयी दुनिया की याद दिला दी।
.jpeg)
इस परफॉर्मेंस की खास बात इसका माहौल रहा। सड़कों पर फिल्म के डरावने दृश्यों को दोहराते लोग, लाल रोशनी, पारंपरिक लालटेन और रहस्यमयी अंदाज ने ‘तुम्बाड’ की दुनिया को वास्तविक रूप देने की कोशिश की। फैंस की इस प्रस्तुति से साफ नजर आया कि फिल्म के दृश्य और किरदार आज भी दर्शकों की यादों में गहराई से बसे हुए हैं।
साल 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ ने अपनी अनोखी कहानी, लोककथाओं से प्रेरित रहस्य, डरावने माहौल और शानदार सिनेमैटोग्राफी के दम पर भारतीय सिनेमा में एक खास पहचान बनाई। समय के साथ फिल्म ने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल किया है। फैंस की यह परफॉर्मेंस दिखाती है कि फिल्म का प्रभाव केवल सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी दुनिया लोगों को आज भी अपनी ओर आकर्षित करती है।

‘तुम्बाड 2’ की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच सीक्वल को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म के प्रशंसक इसके अगले भाग से जुड़ी खबरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में विनायक और हस्तर के रूप में फैंस का सामने आना इस बात का संकेत है कि ओरिजिनल फिल्म का आकर्षण अब भी कायम है।
.jpeg)
सोहम शाह द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि ‘तुम्बाड’ सिर्फ एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म नहीं, बल्कि दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी एक ऐसी सिनेमाई दुनिया है, जिसके किरदार आज भी लोगों को रोमांचित करते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘तुम्बाड 2’ दर्शकों की बढ़ती उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।