

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Twisha Sharma death case: CBI intensifies investigation, Supreme Court issues strict instructions to media and parties
भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने केस को पूरी तरह अपने हाथ में लेने से पहले प्रारंभिक जांच और निरीक्षण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में सीबीआई की टीम ने जबलपुर पहुंचकर मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं की गहन पड़ताल की।
सूत्रों के मुताबिक, टीम ने ट्विशा शर्मा के पोस्टमार्टम में ‘लिगेचर मार्क’ यानी फंदे के निशान से जुड़ी जानकारी का स्पष्ट उल्लेख नहीं किए जाने को लेकर तत्कालीन जांच अधिकारी (IO) से कड़े सवाल किए। सीबीआई अधिकारियों ने शुरुआती जांच से जुड़े कई पुलिसकर्मियों से भी घंटों पूछताछ की और केस डायरी सहित अन्य दस्तावेजों की समीक्षा की। माना जा रहा है कि इस विस्तृत इंस्पेक्शन रिपोर्ट के बाद सीबीआई जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की औपचारिक जांच अपने हाथ में ले सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच पर दिया जोर
इधर, मामले की सुनवाई देश की सर्वोच्च अदालत में भी हुई। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच ने मामले को “बेहद संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को केस ट्रांसफर से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को बिना किसी देरी के पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अदालत ने मीडिया ट्रायल और सार्वजनिक बयानबाजी पर भी सख्त रुख अपनाया।
मीडिया और दोनों पक्षों के लिए गाइडलाइंस जारी
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की अटकलें, बयान या मीडिया रिपोर्टिंग से बचा जाना चाहिए। अदालत ने मीडिया संस्थानों और दोनों पक्षों को संयम बरतने की सलाह देते हुए स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने दिया जाए। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है, जबकि अब सबकी निगाहें सीबीआई की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।