

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Two arrested in Nagpur on charges of brutal assault, blackmail, and forced religious conversion of an army officer's wife.
मुंबई। नागपुर से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक सैन्य अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन मतांतरण के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
नशीला पदार्थ देकर होटल में वारदात, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पीड़िता के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना तब हुई जब आरोपी ने पीड़िता को प्लॉट खरीदने के बहाने वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि वहां उसे कोल्ड ड्रिंक या जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी वारदात का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। होश आने के बाद पीड़िता को वीडियो दिखाकर धमकाया गया कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
ब्लैकमेल कर वसूली, फिर जबरन मतांतरण का दबाव
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने वीडियो के आधार पर पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल किया और उससे लाखों रुपये की वसूली भी की। इसके बाद उस पर जबरन मतांतरण और निकाह के लिए दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
सैन्य अधिकारी पति की शिकायत पर एफआईआर, दो आरोपी गिरफ्तार
घटना के समय पीड़िता का सैन्य अधिकारी पति दूसरे शहर में तैनात था। हाल ही में नागपुर लौटने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद उन्होंने सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अय्याज ताज मदारे और उसके साथी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
फरार आरोपी की तलाश जारी, गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम मध्य प्रदेश तक दबिश दे रही है। मामले में सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू प्रतिबंध कानून समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा, जांच तेज
दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और डिजिटल सबूतों को भी खंगाला जा रहा है।