

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

upsc selected candidates names and marks to be made public cic order
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने यूपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने कहा है कि भर्ती परीक्षाओं के प्रत्येक चरण से जुड़ी जानकारी, जैसे चयनित उम्मीदवारों के नाम और उनके अंक, सार्वजनिक किए जाने चाहिए।
एक मामले की सुनवाई के दौरान सूचना आयुक्त जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध होना जरूरी है, ताकि उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बार-बार सूचना के अधिकार (RTI) का सहारा न लेना पड़े।
सीआईसी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद आवश्यक है। आयोग ने यह भी कहा कि केवल ‘गोपनीय’ बताकर जानकारी को रोका नहीं जा सकता। इसके बाद अब दिल्ली सरकार में डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग/स्टैटिस्टिक्स) पद की भर्ती से संबंधित जानकारी भी सार्वजनिक की जा सकेगी।
इस फैसले को सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।