

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Two major frauds totaling 95 lakh rupees in Raipur: Driver absconds with 50 lakh rupees, hawala scam accused still eludes arrest
रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक खम्हारडीह निवासी उमेश अग्रवाल ने 24 अप्रैल को अपने अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन को रकम बैंक में जमा करने के लिए दी थी। भूपेंद्र, ड्राइवर कृष्णा साहू के साथ बैंक गया, लेकिन बैंक बंद होने के कारण दोनों वापस लौट रहे थे।
गीतांजलि नगर के पास ड्राइवर ने अकाउंटेंट को गुटखा लाने के बहाने गाड़ी से उतारा और मौके का फायदा उठाकर नगदी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आरोपी अपने भाठागांव स्थित घर भी नहीं पहुंचा।
कर्ज में डूबा था आरोपी, धमतरी में दबिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्राइवर कृष्णा साहू पर कर्ज होने की बात सामने आ रही है, जिससे पैसों की जरूरत के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने धमतरी स्थित उसके ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
इधर पुलिस ने कारोबारी उमेश अग्रवाल से रकम के स्रोत और हिसाब-किताब की जानकारी भी मांगी है।
हवाला के 45 लाख का मामला भी अनसुलझा
इसी बीच, 14 अप्रैल को श्रीराम मंदिर के सामने 45 लाख रुपए की हवाला ठगी का मामला भी अब तक सुलझ नहीं पाया है। महाराष्ट्र से आए एक कारोबारी ने नोटों के सीरियल नंबर देखकर रकम सौंप दी थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसने गलत व्यक्ति को पैसे दे दिए।
सीसीटीवी और मोबाइल नंबर के बावजूद आरोपी फरार
इस मामले में पुलिस के पास आरोपी का सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर मौजूद है, इसके बावजूद उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।