

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Two more exams cancelled due to student protests.
झारखंड में जेपीएससी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विधानसभा में एक बड़ा ऐलान किया। सोरेन ने कहा, कि 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा समेत वर्ष 2023 और 2025 में जेपीएससी द्वारा आयोजित की गई बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने 10वीं और 13वीं जेपीएससी परीक्षा, एफआरओ, एपीपी और टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं की भी जांच कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद जेपीएससी सीजीएल परीक्षा भी जांच के दायरे में आ गई है। दरअसल, टीडीपीएल ने ही जेपीएससी सीजीएल परीक्षा आयोजित कराई थी।
इस बीच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की 2022 में हुई जूनियर इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी बिन्सिस टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के फरार डायरेक्टर अरुण कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया है। कंपनी के मैनेजर कृष्ण कुमार और चार पूर्व उम्मीदवारों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 1279 पदों के लिए यह परीक्षा 3 जुलाई 2022 को होनी थी। परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया था। अभी हाल में हुई ये गिरफ्तारी जेपीएससी के तीन सदस्यों के रविवार को इस्तीफे के बाद हुई है।
इस बीच जेपीएससी और जेएसएससी में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रांची में सड़कें रोकीं और टायर जलाए। विधानसभा तक मार्च के दौरान मंगलवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए।
इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को गुमराह करने और उन्हें ‘सियासी हथियार’ के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों की ज्यादातर मांगें मान ली हैं। वे भर्ती परीक्षा सिस्टम में सुधार करने के लिए तैयार हैं।
इधर भूख हड़ताल पर 10 दिन से बैठे छात्र नेता देवेन्द्र महतो ने एक पत्र लिखकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने पत्र में कहा है, कि 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने उन्हें बेरहमी से पीटा। लाठीचार्ज से छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। मेरे शरीर का अस्पताल में इलाज जारी है, लेकिन न्याय के लिए संघर्ष और संकल्प अडिग है । छात्रों के संपूर्ण न्याय तक मेरी भूख हड़ताल जारी रहेगी।