

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Two police personnel from Durg were found heavily intoxicated in Ambikapur; a government-issued INSAS rifle was discovered lying unattended nearby, both have been suspended.
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुर्ग जिले में पदस्थ दो पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास पड़े मिले। उनके पास ही सरकारी इंसास रायफल लावारिस हालत में पड़ी थी। बताया जा रहा है कि रायफल की मैगजीन में 20 गोलियां थीं। सार्वजनिक स्थान पर पुलिसकर्मियों के इस तरह नशे में पड़े होने और सरकारी हथियार के लावारिस मिलने से हड़कंप मच गया।
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई।
जानकारी के अनुसार, दुर्ग के रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) जीवन प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी को 17 अक्टूबर को एक कैदी को अंबिकापुर केंद्रीय जेल पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों पुलिसकर्मी कैदी को लेकर अंबिकापुर पहुंचे और 18 अक्टूबर की सुबह उसे केंद्रीय जेल में दाखिल करा दिया।
कैदी को जेल में शिफ्ट कराने के बाद दोनों पुलिसकर्मी प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंच गए। आरोप है कि यहां उन्होंने शराब खरीदी और सार्वजनिक स्थान पर ही उसका सेवन करने लगे। अत्यधिक नशे के कारण दोनों जमीन पर लुढ़क गए और वहीं पड़े रहे।
इस दौरान उनकी सरकारी इंसास रायफल पास की एक बंद दुकान के नजदीक लावारिस हालत में पड़ी रही। हथियार के साथ इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने एएसआई जीवन प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी को निलंबित कर दिया। सरकारी हथियार को लावारिस छोड़ने और सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में पाए जाने का मामला पुलिस विभाग के लिए गंभीर माना जा रहा है।