

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Two sisters were running a gambling den; police raided the premises, seized ₹44,000 in cash and 9 mobile phones, and arrested 10 people.
भिलाई। वैशाली नगर पुलिस ने स्टील नगर कैंप-1 क्षेत्र में संचालित एक जुए की फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सराफा व्यापारी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 44 हजार रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
पुलिस के अनुसार स्टील नगर कैंप-1 स्थित एक मकान में पिछले आठ दिनों से जुए का फड़ संचालित किया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि जुए की फड़ का संचालन दो सगी बहनें—चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी—कर रही थीं। जांच में सामने आया कि चंद्रकला उर्फ बुच्ची पहले शराब बेचने के मामले में जेल जा चुकी है, जबकि कृष्णा देवी के पति के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सराफा व्यापारी राजेश सोनी सहित महेश कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, आर. राजु राव, पी. तरुण, के. प्रवीण कुमार, भुजंग राव, मोहम्मद आजाद, चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।