

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Union Home Minister Amit Shah will reach Raipur tomorrow and will flag off Dial 112 vehicles.
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल 17 मई की रात राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार शाह रात 08:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे नवा रायपुर स्थित होटल रवाना होंगे। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर रायपुर और जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।
पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
18 मई की सुबह 10:30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे डायल 112 सेवा में शामिल किए गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। माना जा रहा है कि इससे प्रदेश की आपातकालीन पुलिस सेवा को और मजबूती मिलेगी।
नेतानार में जनसुविधा केंद्र का करेंगे शुभारंभ
रायपुर कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:20 बजे अमित शाह रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर पहुंचने के बाद वे नेतानार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा शाम को वे पुलिस विभाग द्वारा आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री 18 मई की रात जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल
दौरे के अंतिम दिन 19 मई को सुबह 11 बजे से जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री हिस्सा लेंगे। बैठक में विभिन्न राज्यों से जुड़े प्रशासनिक और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है।
19 मई को दिल्ली लौटेंगे अमित शाह
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को दोपहर करीब 03:40 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।