

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Uproar across the country over NEET-UG admit card downloads; NTA claims relief, but students' woes persist.
नई दिल्ली। NEET-UG प्रवेश पत्र डाउनलोड को लेकर बड़ी तकनीकी समस्या सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दावा किया है कि सिस्टम की दिक्कतों को ठीक कर दिया गया है, लेकिन देश के अलग अलग हिस्सों से अब भी छात्रों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
NTA का दावा, 10 लाख छात्रों ने डाउनलोड किया एडमिट कार्ड
NTA के अनुसार अब तक लगभग 10 लाख अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं। एजेंसी ने कहा है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम लगातार सिस्टम की निगरानी कर रही है ताकि बाकी छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।NTA ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी पढ़ाई पर फोकस करें, क्योंकि परीक्षा में अभी कुछ ही दिन शेष हैं।
छात्रों की शिकायत, बार बार कोशिश के बाद भी डाउनलोड नहीं हो रहा एडमिट कार्ड
हालांकि एजेंसी के दावों के बीच देशभर से छात्रों की शिकायतें सामने आ रही हैं। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड ही नहीं हो रहा, जबकि कुछ छात्रों ने बताया कि घंटों की कोशिश के बाद ही इसे डाउनलोड किया जा सका।कुछ राज्यों से यह भी रिपोर्ट आई है कि लिंक खोलने पर तकनीकी त्रुटि या गलत संदेश दिख रहा है, जिससे छात्र परेशान हैं।
परीक्षा से पहले तनाव, कई जगहों पर बढ़ी चिंता
NEET-UG के लिए करीब 22 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रवेश पत्र से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के बीच कई छात्रों में तनाव की स्थिति भी देखी जा रही है।इसी बीच देश के अलग अलग हिस्सों से दुखद घटनाओं की खबरें भी सामने आई हैं, जहां कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा दबाव और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या जैसे कदम उठाए हैं, जिससे परीक्षा प्रणाली और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है।
NTA ने दिया भरोसा, सिस्टम पर लगातार नजर रखी जा रही है
एजेंसी ने कहा है कि तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए विशेषज्ञ लगातार काम कर रहे हैं और सभी छात्रों को जल्द ही बिना परेशानी एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी आधिकारिक अपडेट केवल वेबसाइट के माध्यम से ही देखें और किसी भी अनधिकृत सूचना पर भरोसा न करें।
देशभर में एडमिट कार्ड संकट, अंतिम समय में बढ़ी चिंता
जम्मू कश्मीर, हिमाचल और अन्य राज्यों से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड में दिक्कत की खबरें सामने आई हैं। कई छात्र पिछले कई दिनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है, जिससे परीक्षा से पहले उनकी चिंता और बढ़ गई है।