

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Veer Hirani heads off on vacation following the success of ‘Pritam & Pedro’
मुंबई। वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले अभिनेता वीर हिरानी इन दिनों काम से ब्रेक लेकर छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह सर्फिंग करने, दोस्तों के साथ मस्ती करने और लजीज खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
वीर हिरानी ने अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, “छुट्टियां ऐसे मना रहा हूं जैसे मुझे वापस नौकरी मिल गई हो।” उनका यह कैप्शन उनके हल्के-फुल्के और मस्ती भरे अंदाज को बयां करता है। तस्वीरों में अभिनेता अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून के पल जीते दिखाई दे रहे हैं।

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में वीर के अभिनय की चर्चा
वीर हिरानी की वेकेशन की ये झलकियां ऐसे समय सामने आई हैं, जब उनकी सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर चर्चा हो रही है। इस सीरीज में वीर ने प्रीतम नाम के एक तेज-तर्रार युवा हैकर का किरदार निभाया है। वहीं, अभिनेता अरशद वारसी टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने वाले पुलिस अधिकारी पेड्रो की भूमिका में नजर आए हैं।
सीरीज में वीर हिरानी और अरशद वारसी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया है। वीर के सहज अभिनय, आत्मविश्वास और किरदार को निभाने के अंदाज ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।
साइबर क्राइम और दोस्ती का दिलचस्प मेल
राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस छह एपिसोड की सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। इसमें विक्रांत मैसी, मोना सिंह और सत्यदीप मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में साइबर क्राइम की जांच, दोस्ती और सामाजिक मुद्दों को मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है। कहानी के साथ कलाकारों के अभिनय ने भी सीरीज को चर्चा में बनाए रखा है।
फिलहाल वीर हिरानी अपने काम से मिले ब्रेक का भरपूर आनंद ले रहे हैं। सर्फिंग से लेकर दोस्तों के साथ मस्ती तक, उनकी वेकेशन की तस्वीरें दिखाती हैं कि अभिनेता इस समय काम की व्यस्तताओं से दूर अपने खाली समय को खास बनाने में जुटे हैं।