

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Video of a dangerous birthday party in the capital goes viral, with knives and liquor bottles in hand; police investigating
रायपुर। राजधानी में कुछ युवकों द्वारा खतरनाक तरीके से जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक गैंगस्टर गानों पर झूमते हुए हाथों में चाकू और शराब की बोतलें लहराते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी कमरे या हॉल में आयोजित निजी बर्थडे पार्टी का है।
केक कटते ही बदला माहौल
वीडियो में पहले केक काटने का दृश्य नजर आता है, लेकिन इसके तुरंत बाद माहौल बदल जाता है। कुछ युवक धारदार हथियार निकालकर उनका प्रदर्शन करने लगते हैं। कई युवक बिना शर्ट के नाचते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दो युवक आपत्तिजनक हालत में भी नजर आ रहे हैं। एक युवक को उसके साथी कंधे पर उठाकर हवा में चाकू लहराते दिख रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की लोकेशन और उसमें शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि वीडियो में दिख रहे हथियार असली हैं या नकली।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन करने और सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिगों को दी गई समझाइश
इसी तरह का एक अन्य वीडियो सामने आने पर पुलिस ने नाबालिग युवकों को समझाइश देकर छोड़ दिया, क्योंकि उनके पास कोई घातक हथियार नहीं पाए गए। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के खतरनाक और गैरकानूनी कृत्यों से बचें।