

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Video of female student being kissed in Gorakhpur goes viral; computer teacher arrested.
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कंप्यूटर शिक्षक द्वारा छात्रा को कथित तौर पर Kiss करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने कंप्यूटर सेंटर में रोक लिया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामला गोरखपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का बताया जा रहा है। घटना बुधवार की बताई गई है। आरोपी शिक्षक की पहचान जगदीश चौरसिया के रूप में हुई है, जो कंप्यूटर सेंटर चलाता है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसके पिता भी सरकारी शिक्षक हैं।
जानकारी के मुताबिक, कंप्यूटर सेंटर में करीब 40 लड़के और लड़कियां कंप्यूटर सीखने आते हैं। बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को कथित तौर पर एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर रोक लिया।
इसी दौरान शिक्षक छात्रा को Kiss करने लगा। बताया गया कि तभी छात्रा का भाई कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और उसने शिक्षक को छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
छात्रा के भाई और उसके साथ आए युवकों ने जब शिक्षक से इस बारे में सवाल किया तो शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रा को अपनी बहन बताया। उसने कहा कि छात्रा ने रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधी थी और वह एक्स्ट्रा क्लास के लिए वहां रुकी थी।
इसके बाद छात्रा के भाई और उसके साथ आए युवकों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में कुछ युवक शिक्षक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गाली-गलौज और दोबारा ऐसी हरकत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देने की बात भी सामने आई है।
घटना का वीडियो गुरुवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक छात्रा को Kiss करते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद कुछ युवक वहां पहुंचते हैं और शिक्षक की पिटाई करने लगते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो सामने आने और मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। परिजनों की शिकायत पर कैंपियरगंज पुलिस ने देर शाम आरोपी शिक्षक जगदीश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।