

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

When the Rajdhani Express was halted to allow elephants to cross safely.
असम के होजाई जिले में राजधानी एक्सप्रेस को बुधवार सुबह रोकना पड़ा, ताकि जंगली हाथियों का दल सुरक्षित रूप से रेलवे ट्रैक पार कर सके। यह घटना सुप्रीम कोर्ट के इसी हफ्ते आए एक आदेश के बाद हुई है, जिसमें कहा गया था कि कोई भी राज्य हाथियों के पारंपरिक रास्तों यानि कॉरिडोर को नहीं रोक सकता या उनमें रुकावटें खड़ी नहीं कर सकता। साथ ही फसल के नुकसान या संपत्ति की सुरक्षा का हवाला देकर वन्यजीवों की आवाजाही में बाधा नहीं डाली जा सकती।
आपको बता दें, कि असम के होजई में हवाइपुर इलाके में हाथियों का एक दल रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, उसी वक्त वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें देखा। ठीक उसी वक्त राजधानी एक्सप्रेस भी वहां से गुजरने वाली थी। वन विभाग के कर्मचारियों, लोको-पायलट और लुमडिंग रेलवे कंट्रोल रूम की तत्परता और सही समय पर की गई कार्रवाई से हाथियों का दल सुरक्षित रूप से ट्रैक पार कर सका और फिर ट्रेन को रवाना किया गया। इंटरनेट मीडिया का यह वीडियो साझा करते हुए, असम के वन मंत्री जयंत मल्ला बरूआ ने लिखा, कि ट्रैक पर एक अनचाहा ठहराव, लेकिन सिर्फ इसलिए ताकि हमारे प्यारे विशालकाय जानवर वहां से गुजर सकें। मंत्री ने आगे लिखा, हमारे समर्पित वन कर्मी हर दिन सतर्क रहते हैं और चुपचाप हमारे वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।