

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Woman beaten with kicks and punches after refusing to convert; also received death threats.
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक महिला पर मतांतरण के लिए दबाव बनाने और उसका विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला के पति विनीत सुता, सास निवेदिता सुता और ससुर अजय सुता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में महिला ने अपने पति और सास-ससुर पर हिंदु धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने और प्रार्थना सभा में जाने के लिए लगातार दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है, कि 29 सितंबर की रात खाना खाने के दौरान तीनों ने उससे अपना धर्म बदलने के लिए कहा। जब उसने इन्कार किया तो लात-घूंसों से उसकी पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला तन्नू पटेल ने अपने पति, विनीत सुता, सास निवेदिता सुता और ससुर अजय सुता के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने बताया है, कि उसने विनीत के साथ लव मैरिज किया था और उनका एक बच्चा भी है। महिला ने आरोप लगाया है, कि विवाह के कुछ समय के बाद से ही उसके पति और सास-ससुर उसपर मतांतरण का दबाव बनाने लगे और उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहने लगे।
आपको बता दें, कि लगातार दबाव और मारपीट से परेशान महिला ने इस मामले की जानकारी छत्तीसगढ़ बजरंग दल के नेताओं को दी। इसके बाद संगठन के नेता महिला को अपने साथ तेलीबांधा थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने में उनकी मदद की।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे इस बारे में पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।