

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

actress sanchita ugale found dead nalasopara
नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में अपनी पहचान बनाने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगाले अब हमारे बीच नहीं रहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री का शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके आवास पर पाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 14 जून की शाम 7 से 7:30 बजे के बीच की है, जब संचिता का शव उनके बेडरूम में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उस समय कमरा अंदर से बंद था।
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। मामले की जांच जारी है।
महज 22 वर्ष की संचिता ने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। संचिता का अभिनेत्री बनने का सपना तब शुरू हुआ जब वह महज 11 साल की थीं और उनके पिता उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर ले गए थे। उनके पिता मच्छिंद्र टीवी सेटों पर पानी सप्लाई का काम करते थे, जहाँ से संचिता ने कैमरे और शूटिंग को करीब से देखा और अपनी राह चुनी। उन्होंने 'छावा' फिल्म में भी अभिनय किया था।
घटना से कुछ समय पहले तक वे सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट एक रील थी, जिसमें वे एक गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं।