

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

akhilesh yadav reaction on yogi road namaz statement up politics news
Akhilesh Yadav ने उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज को लेकर चल रही बहस के बीच मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रमुख ने कहा कि अगर जगह कम होने की वजह से कोई सड़क पर नमाज पढ़ रहा है तो इसमें दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा कि सड़कों के उपयोग को लेकर नियम पहले से बने हुए हैं और इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “सबसे अधर्मी पार्टी अगर कोई है तो भाजपा है।” उन्होंने कहा कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के विवादित विषय उठाती है। सपा प्रमुख ने कहा कि जनता के सामने बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन भाजपा बहस को दूसरी दिशा में ले जाना चाहती है।
अधिवक्ता संघ के प्रदर्शन का भी किया जिक्र
सपा प्रमुख ने हाल ही में हुए अधिवक्ता संघ के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन करने वालों के हाथ में Ramcharitmanas थी, इसके बावजूद उन्हें पीटा गया।
अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा खुद को सनातनी कहती है तो उसे “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।
“सड़कें चौड़ी होनी चाहिए”
सड़क पर नमाज के मुद्दे पर आगे बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सड़कें और चौड़ी हों ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कौन सड़क पर नमाज पढ़ रहा है और अगर पढ़ भी रहा है तो वह जगह की कमी की वजह से हो सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि विपक्ष ऐसे मुद्दों में उलझा रहे, लेकिन अब विपक्ष भी भाजपा की राजनीति को समझ चुका है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी और सड़कें केवल यातायात के लिए हैं।