

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

apna-dal-s-satna-rally-workers-conference-madhya-pradesh-election-strategy
सतना: मध्यप्रदेश के सतना में अपना दल (एस) ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर आगामी चुनावों के लिए जोरदार हुंकार भरी। पार्टी के नवनिर्वाचित कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह बिसेन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

सम्मेलन के बाद सतना सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के संदेश को साझा करते हुए नेताओं ने संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देने की बात कही।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

वहीं, राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मालिकराम ने कहा कि वर्तमान राजनीति में मजबूत जमीनी संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और सामाजिक समीकरणों की समझ ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने दावा किया कि अपना दल (एस) मध्यप्रदेश में एक मजबूत वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति बनकर उभर सकता है।
राष्ट्रीय सचिव कालकाप्रसाद पटेल ने कहा कि पार्टी लगातार सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के मुद्दों पर काम कर रही है और प्रदेश में तेजी से जनसमर्थन हासिल कर रही है।
कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह बिसेन ने कहा कि सतना से शुरू हुआ यह अभियान पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार की नींव बनेगा। पार्टी प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं को जोड़कर अपनी पकड़ मजबूत करेगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस सम्मेलन के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में तीसरे विकल्प को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।