

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

baloda-bazar-sick-elderly-woman-gangraped-by-landlord-arrested
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 64 साल की लाचार बुजुर्ग महिला, जो बीमारी के कारण अपने बिस्तर से हिल तक नहीं सकती थी, दो दरिंदों की हवस का शिकार बनी। दिल दहला देने वाली बात यह है कि इस कृत्य को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि महिला का मकान मालिक और उसका साथी था।
पीड़िता पिछले लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार है और पूरी तरह बेडरेस्ट पर है। अकेले रहने और चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर थी। 6 फरवरी की दोपहर, जब वह अपने कमरे में अकेली थी, मकान मालिक मोहन दास पंजवानी (64) अपने साथी श्याम यादव (45) के साथ कमरे में दाखिल हुआ।
दोनों ने महिला की लाचारी का फायदा उठाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों की क्रूरता की हद तब पार हो गई जब उन्होंने बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ भी अमानवीय हरकत की।
इस घिनौनी वारदात का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला अचानक बुजुर्ग का हाल जानने कमरे में पहुँची। कमरे का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। आरोपियों को रंगे हाथों देखने के बाद शोर मचाया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कौन है पीड़ित महिला?
महिला का अपना कोई परिवार नहीं है, वह इस किराए के मकान में अकेले रहती थी। बीमार होने से पहले वह आसपास के घरों में साफ-सफाई का काम कर अपना गुजर-बसर करती थी। उसकी हालत देख आस-पास के लोग ही उसे खाना और दवा पहुँचाते थे। वह इतनी असहाय थी कि बाथरूम जाने से बचने के लिए डायपर का सहारा लेती थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने तत्परता दिखाई। पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
आरोपी:
मोहन दास पंजवानी (64), निवासी गैस गोदाम रोड।
श्याम यादव (45), निवासी नयापारा।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(k) (सामूहिक दुष्कर्म) और 332(b) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।