

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bank strike alert 28 to 30 september 2026 sbi customer advisory
रायपुर। बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। इसको लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
SBI ने कहा है कि हड़ताल की संभावित अवधि के दौरान ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग लेन-देन पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है। बैंक की ओर से आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही गई है।
ग्राहकों के लिए SBI की सलाह
बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि हड़ताल की संभावित तारीखों को देखते हुए जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरे कर लें। नकदी की आवश्यकता होने पर ग्राहक ATM और ADWM का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा ग्राहक बैंकिंग सेवाओं के लिए Customer Service Points (CSPs) का भी उपयोग कर सकते हैं।
डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का करें इस्तेमाल
SBI ने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी है। ग्राहक Internet Banking, YONO, Mobile Banking और UPI समेत अन्य डिजिटल चैनलों के माध्यम से अपने जरूरी लेन-देन कर सकते हैं।
बैंक ने कहा है कि हड़ताल की संभावित अवधि में ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए उसे खेद है और ग्राहकों के सहयोग की अपेक्षा है।
28 से 30 सितंबर तक इन विकल्पों का कर सकते हैं इस्तेमाल
ATM/ADWM से नकदी निकासी
Customer Service Points (CSPs)
Internet Banking
YONO
Mobile Banking
UPI और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाएं
नोट: बैंक यूनियनों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के कारण सेवाओं पर संभावित असर को देखते हुए ग्राहकों को जरूरी लेन-देन पहले पूरा करने की सलाह दी गई है।