

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

barmkela-bhagyalakshmi-shridevi-satta-matka-exposed
बरमकेला: प्रदेश में चर्चित महादेव सट्टा एप की तर्ज पर बरमकेला में भी भाग्यलक्ष्मी और श्रीदेवी नाम से लोकल सट्टा मटका गेम चलाया जा रहा है। यह गेम अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खेला जा रहा है और नेटवर्क प्रदेश ही नहीं, देशभर में फैल चुका है। सूत्रों के मुताबिक, गेम के संचालकों का दुबई से भी कनेक्शन है।
स्थानीय और महाराष्ट्र जैसे बड़े शहरों में चल रहे कल्याण, भूतनाथ, बॉम्बे जैसे सट्टा गेम के तर्ज पर यहां भी दांव लगाए जाते हैं। खेल का संचालन खुलेआम होता है और लोग खाइवालों और ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए सट्टा खेलते हैं।
बरमकेला थाना क्षेत्र में थाना परिसर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सुभाष चौक में दो अलग-अलग ठेलों पर सट्टा खुलेआम लिखा देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से रात तक सट्टा खेलने वालों की भीड़ लगी रहती है।
गेम का संचालन इस प्रकार होता है कि छोटे खाइवाल, जैसे पिंटू चौधरी, सीमित दांव लेते हैं और बड़ी रकम होने पर पेटू नामक बड़े खाइवाल तक ले जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि यह नेटवर्क लाखों रुपए का गेम रोजाना संचालित करता है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर में दांव लगाए जा रहे हैं।
भाग्यलक्ष्मी और श्रीदेवी गेम का पूरा ऑनलाइन चार्ट उपलब्ध है, जिसमें सालों के ओपन-क्लोज रिकॉर्ड दर्ज हैं। चार्ट के साथ एडमिन का मोबाइल नंबर 9201299370 भी मौजूद है। हालांकि, कॉल करने पर कोई संपर्क नहीं हुआ।
विशेषज्ञों और क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि यदि पुलिस बैंक खाते, लेन-देन, पासपोर्ट और संपत्ति की गहन जांच करे तो बड़े सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है।
बरमकेला में यह खुला सट्टा खेल कई सालों से जारी है, बावजूद इसके कि थाना नजदीक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधि छिपी हुई नहीं है और खुलेआम संचालित हो रही है।