

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bhilai-3 ed raid krishna kumar chandravanshi bhupesh baghel private secretary
भिलाई-3। पुरानी भिलाई-3 क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 स्थित विश्व बैंक कॉलोनी में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम के पहुंचने की सूचना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ED की कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के घर पर की जा रही है।
बताया जा रहा है कि 1 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6 बजे ED की टीम विश्व बैंक कॉलोनी स्थित चंद्रवंशी के आवास पर पहुंची। इसके बाद से घर पर जांच की कार्रवाई जारी होने की सूचना है।
फिलहाल ED की टीम किस मामले को लेकर यहां पहुंची है और जांच के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।