

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bilaspur-man-kills-wife-over-liquor-money-witnessed-by-daughters
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के नेहरू नगर में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी पति ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। मृतका की पहचान 37 वर्षीय पुष्पलता यादव के रूप में हुई है, जो घरों में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रविवार सुबह की है। आरोपी पति युवराज यादव, जो कोई काम नहीं करता था, ने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। पुष्पलता द्वारा मना किए जाने पर विवाद बढ़ गया। उस समय घर पर उनकी 12 साल की बड़ी बेटी और दो साल की छोटी बेटी भी मौजूद थीं।
सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह और थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। आरोपी ने पुष्पलता को धक्का देकर गिरा दिया और पैर से उसका गला दबा दिया।
उसने फर्श पर गिरी अपनी पत्नी के चेहरे पर कई बार लात से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पूछताछ में बड़ी बेटी ने बताया कि पिता ने मां का सिर दीवार पर भी दे मारा था। आरोपी ने बीच-बचाव करने आई अपनी 12 साल की बेटी पर भी बेलन फेंककर हमला किया।
पिता की हैवानियत देखकर 12 साल की बड़ी बेटी अपनी दो साल की बहन को लेकर सड़क की ओर भागी और शोर मचाकर पड़ोसियों को जानकारी दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, पुष्पलता दम तोड़ चुकी थी।
जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी युवराज पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। करीब 12 साल पहले उसने अपने ससुर की लाठी से मारकर हत्या कर दी थी, जिसके आरोप में वह एक साल तक जेल में रहा था।
पुष्पलता किराये के मकान में रहती थी। आरोपी पति अक्सर शराब पीकर हंगामा करता था, जिससे परेशान होकर मकान मालकिन रविवार को घर खाली कराने पहुंची थी, लेकिन विवाद बढ़ता देख वह लौट गई थीं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले