

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bilaspur-siapat-jewelry-robbery-25-lakh-stolen
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ी लूट की घटना घटी। जानकारी के अनुसार, शहर के रमेश ज्वेलर्स से करीब 25 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए।
घटना उस समय हुई जब दुकान का शटर गिर रहा था। इस दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों ने दुकान मालिक से तीन झोले छीन लिए और तेजी से फरार हो गए। लूट में लगभग 60 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी शामिल थे। घटना कुछ ही सेकंड में पूरी हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग और व्यापारी सकते में आ गए।
घटना सीपत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।