

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cg crop insurance claim 3 crore payout 2025
छत्तीसगढ़ में किसानों की शिकायतों के बाद फसल बीमा क्लेम के भुगतान की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। रबी सीजन 2025 के अंतर्गत औद्यानिकी (बागवानी) फसलों के लंबित बीमा क्लेम का भुगतान अगले तीन दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
कृषि मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने शुक्रवार को विभागीय एवं बीमा अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक के दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों के बैंक खातों में बीमा राशि तुरंत अंतरित की जाए। इस फैसले से राज्य के 8,444 किसानों को लगभग 3.8 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्राप्त होगी।
फसल बीमा क्लेम भुगतान में देरी का यह मामला 15 अक्टूबर को सामने आया था। कृषि मंत्री रामविचार नेताम जब राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम चिढ़ों के दौरे पर थे, तब वहां के किसानों ने उनसे औद्यानिकी फसलों के बीमा क्लेम का भुगतान न होने की शिकायत की थी। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।