

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cg-gazetted-officers-association-holi-milan-ias-award-honors
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में अवार्ड प्राप्त अधिकारियों के सम्मान में इंद्रावती भवन में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन पदमिनी भोई साहू ने अपने संबोधन में कहा कि यदि अधिकारी अपने पदीय उत्तरदायित्वों का समर्पित भाव से निर्वहन करें तो वे बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने ऋषभ कुमार पाराशर का उदाहरण देते हुए उनकी उपलब्धि को सभी अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर के राजपत्रित अधिकारियों को होली की शुभकामनाएँ भी दीं।
आईएएस अवार्ड से सम्मानित ऋषभ कुमार पाराशर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासकीय सेवा से जुड़े हर छोटे कार्य को ईमानदारी और लगन से करने पर वही आगे चलकर बड़ी उपलब्धि का रूप लेता है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों की कार्यशैली विशेषज्ञता, सकारात्मकता और प्रतिबद्धता से परिपूर्ण होनी चाहिए, ताकि वे शासन की नीतिगत सफलताओं के प्रभावी माध्यम बन सकें।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ऋषभ कुमार पाराशर एवं तरुण किरण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी राजपत्रित अधिकारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग देंगे।
उन्होंने बताया कि एलाइड सर्विस के लिए निर्धारित सीमा को अन्य राज्यों की तरह बढ़ाए जाने के लिए संघ लगातार प्रयास कर रहा है और इस संबंध में शासन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने आईएएस अवार्ड प्राप्त अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री सचिन शर्मा ने किया।
इस अवसर पर कमल वर्मा, प्रेमलाल साहरा, अविनाश तिवारी, पूषण साहू, दिवाकर सिंह राठौर, रोशन धुरंधर, आर.बी. तिवारी, किरण नागेश, महेश शाकल्ले, शिव कुमार चंद्राकर, राजशेखर शर्मा, जयंत देवांगन, युगल किशोर वर्मा, अरविंद कुजूर, अभिषेक शर्मा, गिरीश काले, बदन सिंह ठाकुर, आई.पी. साहू, दयाशंकर देवांगन, जोहर रावटे, जय कुमार साहू, संतोष कुमार वर्मा, महेश साठिया, सोनाली तिडके, संजीत शर्मा, जगदीप बजाज, महेंद्र साहू, अनिल मालेकर, नीलमणि वर्मा, सी.पी. मिश्रा, दिनेश तिवारी, डी.एस. वर्मा, किशोरी लाल साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।