

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh News: Laxmi Verma and Phoolodevi Netam elected unopposed to two Rajya Sabha seats
रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला किया था।
निर्वाचित होने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। वहीं फूलोदेवी नेताम भी कुछ देर में अपना प्रमाण पत्र लेंगी। प्रमाण पत्र लेने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की।
निर्विरोध हुआ चुनाव
राज्यसभा की इन दोनों सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे। इसी वजह से चुनाव निर्विरोध हो गया और अब इन सीटों पर मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। इस तरह भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली है।
5 मार्च को भरे गए थे नामांकन
दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च को विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया था। इस दौरान दोनों दलों के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।