

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के माननीय अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रूपनारायण सिन्हा का निधन हो गया है। उनके निधन से प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके निधन पर सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है। सीएम साय ने कहा - आज हमारे योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके शोक-संतप्त परिजनों एवं समस्त कार्यकर्ताओं को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।