

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार कल समाप्त होने जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे कल दोपहर 2:30 बजे औपचारिक रूप से घोषित कर दिए जाएंगे।

मंडल से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस शैक्षणिक सत्र में कुल 5,66,320 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें हाई स्कूल (10वीं) के 3,20,535 और हायर सेकेंडरी (12वीं) के 2,45,785 छात्र शामिल हैं। इन सभी छात्रों की साल भर की मेहनत का परिणाम कल मंडल के मुख्यालय में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के माध्यम से जारी किया जाएगा।
रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना
रोल नंबर दर्ज कर सीधे अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट की पूर्व संध्या पर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों और अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। मंडल का कहना है कि छात्र परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। अच्छे अंक आने पर भविष्य की तैयारी में जुटें और यदि परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न हो, तो निराश होने के बजाय नए अवसरों और सुधार की संभावनाओं पर ध्यान दें।