

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cockroach found in sealed liquor bottle at government shop in lormi mungeli
मुंगेली जिले के लोरमी से सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सीलबंद शराब की बोतल के अंदर कॉकरोच मिलने से ग्राहकों में हड़कंप मच गया। इस घटना ने सरकारी शराब दुकानों में गुणवत्ता जांच और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक शादी समारोह के लिए अंग्रेजी शराब के दो पव्वे खरीदकर ले जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर लाल रंग की सील पैक बोतल पर पड़ी, जिसमें अंदर कॉकरोच दिखाई दिया। बोतल के भीतर गंदगी देखकर ग्राहक हैरान रह गया और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी नाराजगी जताई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सीलबंद बोतलों में इस तरह की अशुद्धि मिल रही है, तो शराब की गुणवत्ता जांच किस स्तर पर की जा रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर उपभोक्ताओं की सेहत से इस तरह खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है।
इस पूरे मामले ने सरकारी शराब दुकानों के गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र की पोल खोल दी है। अब लोगों की नजर प्रशासन पर टिकी है कि इस गंभीर लापरवाही के खिलाफ जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।