

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cgpsc si subedar platoon commander preliminary exam 2026 13716 candidates 37 centers
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सुबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा आज (12 जुलाई) जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 13,716 पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार, सभी केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया समय से पहले शुरू कर दी जाएगी, ताकि प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन समय पर पूरा हो सके। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
कलेक्टोरेट परीक्षा शाखा ने बताया कि शहर के प्रमुख शासकीय और निजी स्कूलों व कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या परीक्षा नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
प्रवेश पत्र और मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी।
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, लिखित नोट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।