

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

nh 130d abujhmad to maharashtra road project
छत्तीसगढ़ के अबुझमाड़ और उससे सटे क्षेत्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब अबुझमाड़ से मुंबई और नागपुर तक का सफर आसान होने वाला है। केंद्र सरकार ने कोंडागांव-नारायणपुर-गढ़चिरौली स्टेट हाईवे को 'नेशनल हाईवे 130डी' का दर्जा दे दिया है।
यह 112.5 किलोमीटर लंबी सड़क लगभग 973 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। इस सड़क के बनने से अबुझमाड़ न केवल देश के बड़े महानगरों से सीधा जुड़ जाएगा, बल्कि यहाँ व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा होंगे। नारायणपुर से गढ़चिरौली तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके बनने से गढ़चिरौली होते हुए नागपुर और मुंबई की यात्रा में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।
यह सड़क बेहद चुनौतीपूर्ण और धुर नक्सल प्रभावित इलाकों के बीच से गुजर रही है। इस महत्वकांक्षी परियोजना को कुल 9 चरणों में पूरा किया जाना है:
प्रथम चरण: कोंडागांव से नारायणपुर (48.6 किमी)
द्वितीय चरण: नारायणपुर से गोटजमरी (10 किमी)
तृतीय चरण: गोटजमरी से अकाबेड़ा (7 किमी)
चतुर्थ चरण: अकाबेड़ा से कस्तूरमेटा (5 किमी)
पंचम चरण: कस्तूरमेटा से कुतुल (20 किमी)
छठा चरण: कुतुल से नीलांगुर महाराष्ट्र सीमा (लगभग 22 किमी)