

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-14-trains-cancelled-gondia-maintenance
रायपुर। रेलवे प्रशासन ने 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रद्द की गई ट्रेनों में बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं, जिससे राज्य और पड़ोसी राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने बताया कि नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 और अप मेन लाइन नंबर 5 पर मरम्मत और ट्रैक का काम किया जाएगा। इस काम के लिए प्लेटफॉर्म और लाइन ब्लॉक लिया जा रहा है। अप मेन लाइन नंबर 5 करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी, जिसके कारण इन ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
गोंदिया से गुजरने वाली ट्रेनें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से भी जुड़ी हुई हैं। इसके कारण इन राज्यों के यात्रियों को भी अपनी यात्रा में बदलाव करने या नई योजना बनाने की आवश्यकता होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की तिथियों और ट्रेन की स्थिति की पुष्टि ऑनलाइन या रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कर लें। साथ ही, रेलवे ने कहा कि रद्द ट्रेनों के टिकट वाले यात्रियों को पूरी राशि वापस करने या विकल्प ट्रेनों में बुकिंग की सुविधा दी जाएगी।
यहाँ रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेन
मुख्य एक्सप्रेस ट्रेनें (पूरी अवधि के लिए रद्द)
18237 कोरबा-अमृतसर (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस): 5 से 25 अप्रैल तक
18238 अमृतसर-बिलासपुर (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस): 7 से 27 अप्रैल तक
18030 शालीमार-LTT (लोकमान्य तिलक): 4 से 24 अप्रैल तक
18029 LTT-शालीमार एक्सप्रेस: 6 से 26 अप्रैल तक
गोंडवाना और अन्य एक्सप्रेस (चुनिंदा तारीखों पर रद्द)
12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ (गोंडवाना): 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22 अप्रैल।
12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन (गोंडवाना): 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23, 24 अप्रैल।
12101/02 LTT-शालीमार-LTT: 4 से 23 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर।
12807/08 विशाखापत्तनम-निज़ामुद्दीन: 5 से 25 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर।
लोकल पैसेंजर ट्रेनें (5 से 25 अप्रैल तक रद्द)
बल्लारशाह-गोंदिया (मेमू पैसेंजर)
गोंदिया-बल्लारशाह (मेमू पैसेंजर)
गोंदिया-कटंगी (डेमू पैसेंजर)
कटंगी-गोंदिया (डेमू पैसेंजर)