

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-4-senior-ias-officers-promoted-principal-secretary-additional-chief-secretary-2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 नवंबर 2026 को इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में 1997 और 2002 बैच के कुल चार IAS अधिकारियों के पदनाम और वेतनमान में बढ़ोतरी की गई है।
सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारीक बने अपर मुख्य सचिव
जारी आदेश के मुताबिक, 1997 बैच के IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारीक को वेतनमान लेवल-17 यानी एपेक्स स्केल में पदोन्नति दी गई है।
सुबोध कुमार सिंह को अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अध्यक्ष सहित अन्य प्रभार भी सौंपे गए हैं।
निहारिका बारीक को अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग बनाया गया है।
वहीं, 2002 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को वेतनमान लेवल-15 में पदोन्नति देते हुए प्रमुख सचिव बनाया गया है।
डॉ. रोहित यादव अब प्रमुख सचिव, वित्त विभाग के साथ जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वे पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष भी रहेंगे।
डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया है।

