

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-cm-vishnudev-sai-zero-tolerance-illegal-opium-drugs
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि राज्य में अफीम की अवैध खेती किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ड्रग्स माफिया के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेगी और किसी भी आरोपी को, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं और अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी।
हाल के दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में अफीम की खेती की खबरों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सैटेलाइट मैपिंग और ड्रोन सर्वे के जरिए संदिग्ध क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विष्णुदेव साय ने यह भी स्पष्ट किया कि ड्रग्स के अवैध कारोबार को मिलने वाले किसी भी राजनीतिक संरक्षण को खत्म किया जाएगा। इसके लिए गृह विभाग को विशेष अधिकार दिए गए हैं, ताकि इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी बयान देते हुए कहा कि राज्य में नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है और बड़ी संख्या में हो रहे आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता को दर्शाते हैं।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि छत्तीसगढ़ को ड्रग्स मुक्त बनाना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ड्रग्स माफिया के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
“अफीम की अवैध खेती छत्तीसगढ़ की धरती पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी इस काले धंधे में शामिल है, उसे किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। हम अपनी आने वाली पीढ़ी को ड्रग्स की आग में नहीं झोंकने देंगे।”l - सीएम विष्णु देव साय