

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh hemvati nag wins bronze national judo championship
रायपुर: छत्तीसगढ़ की बेटियों ने एक बार फिर खेल की दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ में आयोजित 'राष्ट्रीय ओपन जूडो प्रतियोगिता' (National Open Judo Championship) में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कु. हेमवती नाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।
प्रदेश की इस होनहार खिलाड़ी की सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर बधाई संदेश साझा किया है। मुख्यमंत्री ने कु. हेमवती नाग की शेयर करते हुए लिखा “चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय ओपन जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी कु. हेमवती नाग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि प्रदेश की बेटी की यह शानदार उपलब्धि राज्य की युवा शक्ति के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनेगी। उन्होंने हेमवती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “आपकी मेहनत, अनुशासन और लगन भविष्य में आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए, यही शुभकामनाएं हैं।”
