

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh ifs officers transfer sanjay park deer death case
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन महकमे में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए दो भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी इस आदेश को अंबिकापुर के संजय पार्क में हाल ही में हुई हिरणों की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है।
इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी:
प्रभाकर खलखो (IFS 2014) जो अब तक प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल, सरगुजा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें अब वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कोरिया नियुक्त किया गया है।
चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी (IFS 2020) जो कोरिया में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर तैनात थे। उन्हें अब प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल, सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।