

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: ACB takes major action in Manendragarh, accountant arrested while taking bribe, CMO detained, interrogation continues
मनेंद्रगढ़। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में अकाउंटेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है।
बिल पास कराने के नाम पर मांगी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, एक ठेकेदार से उसके काम का बिल पास कराने के एवज में CMO इसहाक खान ने 53 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसमें से 20 हजार रुपये पहले ही नगद दिए जा चुके थे, जबकि शेष 33 हजार रुपये देने के लिए ठेकेदार को बुलाया गया था।

जाल बिछाकर ACB ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि CMO के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम नगर पालिका के अकाउंटेंट सुशील भगत को सौंपी। जैसे ही अकाउंटेंट ने रिश्वत की रकम ली, पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
CMO भी हिरासत में, पूछताछ जारी
कार्रवाई के दौरान ACB ने अकाउंटेंट के साथ-साथ CMO इसहाक खान को भी हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
ACB अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।