

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh janjgir champa headmaster suspended obscene act school
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर पर स्कूल के समय बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने और दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी शिक्षक की इस घिनौनी हरकत के बाद से इलाके में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में भुवनेश्वर कौशिक हेडमास्टर के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि स्कूल संचालन के दौरान जब चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे अपनी क्लास में थे, तभी हेडमास्टर ने अपनी कक्षा के पास आपत्तिजनक स्थिति में हरकतें कीं।
बच्चे जब किसी बात को लेकर हेडमास्टर के पास पहुंचे, तो उन्होंने बच्चों के सामने ही बेहद अLशालीन और शर्मनाक हरकत की। आरोप है कि हेडमास्टर ने क्लासरूम में बच्चों के सामने पेशाब किया और कुछ छात्राओं को अपने पास बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। इस अचानक हुई घटना से मासूम बच्चे सहम गए और डर के मारे कांप उठे।
स्कूल की छुट्टी के बाद जब डरे-सहमे बच्चे अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने रोते हुए पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। बच्चों की बातें सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। गुस्साए अभिभावक और ग्रामीण तुरंत बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए।
परिजनों का आरोप है कि जब वे स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक अर्धनग्न हालत में कुर्सी पर बैठा हुआ था। आक्रोशित परिजनों ने तत्काल इस स्थिति का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो बनता देख हेडमास्टर ने घबराहट में जल्दी-जल्दी अपने कपड़े पहने।
घटना की सूचना तुरंत डायल-112 और पामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में लेकर थाने ले आया।
इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और पीड़ित बच्चे पामगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्राओं और उनके परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को तुरंत पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से भी इस घटना की अलग से विभागीय जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद से स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों में भारी डर और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे शिक्षकों के कारण समाज और शिक्षा व्यवस्था कलंकित होती है, इसलिए आरोपी पर जल्द से जल्द सबसे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।