

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-police-holi-celebration-2026-dance-colors
छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक लगातार ड्यूटी देने के बाद पुलिस जवानों ने 5 मार्च को होली का जोरदार जश्न मनाया। दुर्ग जिले में आयोजित समारोह में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भोजपुरी सुपरहिट गाने ‘कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू’ पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रायपुर में कमिश्नर कार्यालय में होली समारोह का आयोजन किया गया, जहां कमिश्नर संजिव शुक्ला ने ‘रंग बरसे’ गाना गाकर माहौल को और रंगीन बना दिया।
बिलासपुर पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर थिरकते हुए त्योहार की खुशियाँ मनाईं। महिला थानों में महिला पुलिसकर्मियों ने साथियों के साथ मिलकर गुलाल उड़ाया और आनंद लिया।
रायगढ़ में जवानों ने अपने साथियों और परिवार वालों के साथ होली का जश्न मनाया। वहीं, जगदलपुर पुलिस ने बताया कि इस बार होली पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी ने सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया।
पुलिस विभाग ने इस मौके पर कहा कि त्योहारों के समय जवानों का उत्साह और टीम भावना देखकर प्रसन्नता होती है।