

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhindwara-road-accident-10-dead-31-injured
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार देर शाम एक भयानक सड़क हादसा हुआ। नागपुर रोड पर सिमरिया के पास लहसुन से भरे ट्रक से यात्री बस टकरा गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 31 से अधिक लोग घायल हो गए। यह जानकारी जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने दी।
जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में हितग्राही सम्मेलन और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभा का आयोजन था। भंडारकुंड से बड़ी संख्या में लोग बस से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वापसी के दौरान सिमरिया के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक 5 साल का बच्चा शामिल हैं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने बताया, “दुर्घटना ग्रस्त बस में कुल 47 यात्री सवार थे। यह बस छिंदवाड़ा से भंडारकुंड जा रही थी। जानकारी मिली है कि सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हुई, वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से एक को अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है।”
पुलिस सुपरिटेंडेंट अजय पांडे ने बताया, “यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर सिमरिया के पास हुआ। मरने वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।”
सिम्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अभय कुमार सिंह ने कहा, “हादसे में कुल 10 लोगों की मौत हुई है और 31 लोग घायल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।”
प्रशासन और पुलिस हादसे की पूरी जानकारी जुटा रही है और प्रभावित परिवारों को राहत देने की तैयारी कर रही है।