

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm vishnu deo sai delhi visit september 1 tour schedule
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल यानी 1 सितंबर 2026, मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का आधिकारिक टूर कार्यक्रम सामने आ गया है। इसके मुताबिक वे मंगलवार शाम रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और रात में छत्तीसगढ़ सदन में ठहरेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 4 बजे वे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 4:20 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 से रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। करीब पौने दो घंटे के सफर के बाद वे शाम 6:45 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री शाम 7 बजे कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे। उनका शाम 7:30 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ सदन में ही रहेगा।