

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm vishnu deo sai shala praveshotsav janjgir vande mataram statement
दुर्ग। आज दुर्ग जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होकर पहली, छठवीं और नौवीं कक्षा के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर और स्कूल बैग भेंट कर विद्यालय में प्रवेश दिलाया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में स्कूलों में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं हैं। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता के साथ-साथ प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अतिथि शिक्षकों की हड़ताल पर क्या बोले मुख्यमंत्री?
अतिथि शिक्षकों की हड़ताल को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, “अब सब पर सरकार विचार कर रही है, जैसा अच्छा होगा, सरकार वही करेगी।”


वंदे मातरम् से जुड़े बिल का किया स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में वंदे मातरम् से संबंधित बिल पेश किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों में अद्भुत ऊर्जा का संचार किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा, “यही वंदे मातरम् है, जिसे गाकर हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजादी की लड़ाई में कूद जाते थे और फांसी के फंदे को भी चूम जाते थे। इसमें इतनी शक्ति है कि यदि इसे अंगीकार किया जाता है तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।”