

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

commonwealth-youth-development-summit-2026-applications-open
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ यूथ काउंसिल (CYC) ने कॉमनवेल्थ यूथ डेवलपमेंट समिट 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समिट 9 से 11 अप्रैल 2026 तक यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित की जाएगी।
इस वैश्विक समिट में कॉमनवेल्थ देशों समेत अन्य देशों से 120 चयनित युवा प्रतिनिधि, नीति निर्माता, संस्थान और साझेदार हिस्सा लेंगे। समिट का उद्देश्य युवाओं को नीति निर्माण, नेतृत्व और प्रभावी वकालत (Advocacy) के लिए तैयार करना है।
कॉमनवेल्थ यूथ डेवलपमेंट समिट 2026 को कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (CHOGM) 2026 और यूथ फोरम से पहले एक रणनीतिक मंच के रूप में देखा जा रहा है।
यह समिट युवाओं को लोकल, नेशनल और ग्लोबल लेवल पर प्रभावी नीति हस्तक्षेप और कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए सक्षम बनाने पर केंद्रित है।
तीन दिन का कार्यक्रम
पहला दिन:
उच्चस्तरीय संवाद (High-level Dialogue) और एजेंडा तय करने पर फोकस
दूसरा दिन:
व्यावहारिक नीति कौशल विकास, समस्या समाधान और सहयोगात्मक कार्यशालाएँ
तीसरा दिन:
नीति संवाद, युवा प्राथमिकताओं को अंतिम रूप देना और उन्हें अपनाना
कौन कर सकता है आवेदन?
प्रतिभागियों का चयन निम्न आधारों पर किया जाएगा।
युवा विकास, नीति निर्माण या वकालत में रुचि
नेतृत्व क्षमता, पहल या सामुदायिक प्रभाव का प्रमाण
समिट के उद्देश्यों और थीम्स से स्पष्ट जुड़ाव
रजिस्ट्रेशन में क्या-क्या मिलेगा?
चयनित प्रतिनिधियों को समिट के तीनों दिनों का नाश्ता और दोपहर का भोजन, सभी सत्रों, कार्यशालाओं और आधिकारिक गतिविधियों में प्रवेश, कॉमनवेल्थ यूथ काउंसिल द्वारा जारी भागीदारी प्रमाण पत्र, डेलीगेट किट और आधिकारिक सम्मेलन सामग्री, वीजा सपोर्ट लेटर सहित पूर्ण वीज़ा सहायता और वैश्विक युवा नेताओं और नीति निर्माताओं से सीधा संवाद का अवसर मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन शुल्क
अर्ली बर्ड रजिस्ट्रेशन: £599
(8 फरवरी 2026 या उससे पहले आवेदन करने पर मान्य)
रेगुलर सेल्फ-फंडेड रजिस्ट्रेशन: £700
(सभी सत्रों की पहुंच और सीट उपलब्धता की अधिक संभावना)
आवेदन कहां करें?
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं: https://cycofficial.org/cyc-yds-26/
कॉमनवेल्थ यूथ डेवलपमेंट समिट 2026 युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज़ मजबूत करने, नीति प्रक्रियाओं को समझने और वैश्विक नेतृत्व नेटवर्क से जुड़ने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है।