

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

prabhat-mishra-appointed-chairman-chhattisgarh-rajbhasha-commission
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

संस्कृति विभाग के अनुसार, प्रभात मिश्रा की नियुक्ति से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसके प्रभावी क्रियान्वयन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। राजभाषा आयोग का दायित्व प्रदेश में शासकीय कार्यों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देना, भाषा संबंधी नीतियों पर सुझाव देना और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना होता है।