

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

congress-district-presidents-quarterly-review
रायपुर। कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन को मजबूत और अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला अध्यक्षों के कामकाज की त्रैमासिक समीक्षा का फैसला किया है। अब नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन का हर तीन महीने में मूल्यांकन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली से लौटने के बाद इस निर्णय की जानकारी दी।
बैठक में यह तय किया गया कि जिला अध्यक्षों को उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर तीन श्रेणियों, ग्रीन, यलो और रेड में वर्गीकृत किया जाएगा।
ग्रीन कैटेगरी में वे अध्यक्ष शामिल होंगे जिनका प्रदर्शन संतोषजनक और प्रभावी पाया जाएगा।
यलो कैटेगरी में औसत कामकाज करने वाले अध्यक्ष रखे जाएंगे।
रेड कैटेगरी में लगातार कमजोर प्रदर्शन करने वाले अध्यक्षों को रखा जाएगा।
रेड श्रेणी में आने वाले पदाधिकारियों को सुधार का अवसर दिया जाएगा। यदि निर्धारित समय के भीतर अपेक्षित सुधार नहीं दिखा तो संगठनात्मक बदलाव की कार्रवाई की जा सकती है।
मंगलवार को रायपुर स्थित इंदिरा भवन में नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र में छत्तीसगढ़ के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी उपस्थित रहे। नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्ष संगठन की मजबूती की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें वैचारिक रूप से स्पष्ट और रणनीतिक रूप से सक्षम बनाना प्राथमिकता है।