

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

delhi-temple-terror-alert-lashkar-e-taiba
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक और लाल किला क्षेत्र में प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सूचना दी है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भारत में धार्मिक स्थलों पर बम धमाका करने की साजिश रच रहा है। इसमें आठ सौ साल पुराने गौरी शंकर मंदिर और दिगंबर जैन मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिर शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा लाल किला के आसपास इन मंदिरों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। यह योजना छह फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मस्जिद पर हुए धमाके का बदला लेने से जुड़ी बताई जा रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर और बैरीकेडिंग लगाई गई है। पुलिसकर्मी हर श्रद्धालु की जांच करने के बाद ही अंदर प्रवेश दे रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी मॉनिटरिंग, वाहनों की चेकिंग, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और क्विक रिएक्शन टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।
पुलिस ने आसपास के बाजारों में गश्त बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ज्ञात रहे कि पिछले साल 10 नवंबर को लाल किला के पास हुए आतंकी धमाके में 15 लोग मारे गए थे और 25 से अधिक घायल हुए थे।