

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big relief for passengers... Now all train tickets will be booked through 'Railvan' app only.
नई दिल्ली। RailOne App को लेकर यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब अलग-अलग रेल सेवाओं के लिए कई मोबाइल ऐप रखने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय रेलवे ने अपनी सभी डिजिटल सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने का फैसला किया है। इसके तहत ‘रेलवन’ ऐप का विस्तार किया गया है, जिसमें अब जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक पास (एमएसटी) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
चरणबद्ध तरीके से होगा बदलाव
रेलवे ने इस बदलाव को चार चरणों में लागू करने की योजना बनाई है। पहले चरण में पुराने यूटीएस ऐप पर नया रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है। साथ ही, यात्रियों के वॉलेट में मौजूद राशि को सुरक्षित रूप से RailOne App में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल दोनों ऐप काम कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
पुराने यूजर्स के लिए खास सुविधा
यदि किसी यात्री को पुराने ऐप में टिकट नहीं दिख रहा है, तो वह रेलवन ऐप में लॉगिन कर सकता है। दूसरे चरण में पुराने सीजन टिकट (पास) की बुकिंग सीमित की जाएगी। तीसरे और चौथे चरण तक सभी सेवाएं पूरी तरह RailOne App पर शिफ्ट कर दी जाएंगी। रेलवे ने साफ किया है कि यात्रियों के टिकट और वॉलेट की रकम पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं
इस नई व्यवस्था से रिजर्वेशन और जनरल टिकट जैसी सभी सेवाएं एक ही ऐप पर मिलेंगी। RailOne App का उद्देश्य यात्रियों को आसान, तेज और सुविधाजनक डिजिटल अनुभव देना है। इससे समय की बचत होगी और टिकट बुकिंग प्रक्रिया भी सरल बनेगी।